मेनहोल में गिरने से गाय की मृत्यु, कम्पनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 में कंपनी मालिक द्वारा सिवर लाइन का ढक्कन खुला छोड़ दिया गया जिसके मेन हॉल में गिरकर गाय की मौत हो गई। सूचना कन्ट्रोल रूम से ईआरवी 203 की टीम को मिली। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर देखा कि सिवर लाइन का ढक्कन खुला हुआ है जिससे एक नीले रंग का पाइप निकला हुआ था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिवर में एक गाय गिर गई है। जिस पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज सेक्टर-8 अश्वनी कुमार तथा थाना प्रबंधक सेक्टर-7 तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों की सहायता से गाय को सिवर से निकाला गया वह मर चूकी थी। मौके पर पशुओं के डॉक्टर सतेन्द्र कुमार को बुलाया। गाय का पोस्टमार्टम कराकर गाय को पुलिस टीम ने दफनाया।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में, एएसआई समय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से सिवर ढक्कन न खोलने की हिदायत दी तथा नगर निगम अधिकारियों को सिवर लाईन के खुले हुए ढक्कनों को बंद कराने की हितायत दी।



