रंजिश के चलते हत्या के इरादे से व्यक्ति पर की गई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच 17 ने एक देसी पिस्तौल तथा कट्टे सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 17 की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी सहदेव तथा टोनी को एक देसी पिस्तौल व 1 देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी सहदेव फरीदाबाद के सेक्टर 18 तथा टोनी सेक्टर 17 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सहदेव को थाना एरिया सेक्टर 17 तथा टोनी को खेड़ीपुल नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहदेव के कब्जे से एक देशी पिस्तौल तथा टोनी के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी सहदेव को थाना 17 लेकर आई जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके खिलाफ वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास के तहत एक अन्य मुकदमा थाना ओल्ड में दर्ज है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने साथी सचिन तथा गौरव के साथ मिलकर सेक्टर 18 के रहने वाले अमर उर्फ़ चिप्पा के ऊपर देसी कट्टे तथा पिस्तौल से फायरिंग की थी। किसी रंजिश के चलते किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में रंजिश चल रही थी जिसमें उनका उससे पहले एक दो बार झगड़ा भी हुआ था जिसमें अमर पक्ष के लोगों ने उनके साथी टोनी की टांग तोड़ दी थी जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अमर की दुकान पर जाकर उनके ऊपर फायर कर दिए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सचिन और गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।



