लड़कियों की शादी में कन्यादान के रूप में 2 करोड़ 21 लाख 98 हजार रुपये की राशि वितरित की गई

फरीदाबाद, 24 मार्च। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा चलाई जा रही विभागीय स्कीमों की जानकारी देते हुए उपायुक्त यशपाल ने बताया कि वित्त वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार तथा गैर बीपीएल जिनकी एक लाख रुपये से कम आमदनी वाले परिवार की लड़कियों की शादी में कन्यादान के रूप में योग्य कुल 571 लाभ पात्रों पर 2 करोड़ 21 लाख 98 हजार रुपये की राशि वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020 -21 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मेरिट में आने वाले अनुसूचित जाति एवँ पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं जो वित्त वर्ष 10वीं कक्षा पास हुए अनुसूचित जाति के वित्त वर्ष में पास हुए 12वीं कक्षा के कुल 481 योग्य छात्रों को 38 लाख 56 हजार रुपए की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही अत्याचार निवारण योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष में कुल 14 लाभ पात्रों पर 39 लाख 33 हजार 750 रुपए की राशि प्रदान की गई तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के कुल 33 योग्य लाभपात्रों पर 16 लाख 50 हजार की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष में 28 लाभ पात्रों पर कुल 65 लाख 2 हजार की राशि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट www.scbcharyana.com पर ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!