वाहन चोर गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल, स्विफ्ट डिजायर कार के साथ 4000/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाइ करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह की टीम ने एक वाहन चोर को चोरी की गाडी स्विफ्ट डिजायर सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुखजीवन उर्फ सुखी राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव सिकरी का रहने वाला है। आरोपी डिवाइस की मदद से गाडीयो का लोक तोडने का काम करता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-8 के गाडी चोरी के मुकदमें में सेक्टर-8 से ही गाडी सहित काबू किया है। गाडी के कागज चेक करने पर आरोपी गाडी के कागज नही दिखा पाया। गाडी के बारे में पता करने पर आरोपी ने बताया कि आरोपी ने यह गाडी थाना सेक्टर-8 के एरिया से 12/13 दिन पहले ही चोरी की है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डिवाइस की मदद से गाडीयो का लोक तोडने का काम करता है। आरोपी ने थाना कोतवाली और सेकटर-58 में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अनजाम दे रखा है। आरोपी ने डिवाइस की मदद से रेवाडी में भी कई गाडी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रखा है। आरोपी चोरी करके ही अपने खर्चे चलाता है।
आरोपी से पुलिस टीम ने 2 मोटरसाइकिल के साथ एक कार स्विफ्ट डिजायर और 4000 रूपये व गाडी का लाक तोडने का डिवाइस OBDSTAR key master 5 with programmer P001, चार्जर KDX2 सैट व 4 चाबी रिमोट, 8 चाबी, 2 स्टार्टिंग कप्लर, 2 मोबाइल फोन पुलिस रिमांड के दौरान बरामद किए है।
रेवाडी पुलिस को आरोपी के समबंध में सूचना दे दी गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



