वूमेंस पावर संस्था ने सेनेटरी पैड का इनोग्रेशन किया

फरीदाबाद 14 जुलाई। वूमेंस पावर संस्था द्वारा सेक्टर-23, मेहंदी पार्क, फरीदाबाद में सेनेटरी पैड का इनोग्रेशन कराया गया। जिसका शुभारंभ डॉ संगीता आहूजा चेयरपर्सन मेंटोर महिला, संस्थापक शहरी नागरिक, वेदांता हॉस्पिटल से डॉक्टर सूची ढींगरा, एडवोकेट संगीता रावत आदि द्वारा कराया गया। इनोग्रेशन के समय वूमेंस पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, उपसचिव शगुन तोमर सभी मौजूद थे।
संस्था ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हर महीने 50 परिवारों को सेनेटरी पैड वितरण किया जाएगा। इनोग्रेशन में रिद्धिमा पाराशर, गीता बरनवाल संजना झा, गरिमा अरोड़ा, डॉली कपूर, रेनू शर्मा ऊर्जा बरनवाल, मोहिनी सुमन भार्गव, सोनिका शर्मा इत्यादि की भूमिका रही।



