शातिर वाहन चोर को देशी पिस्तोल सहित क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जतीन उर्फ जय फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर थाना आदर्श नगर क्षेत्र से देशी पिस्तोल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैदल घुमकर रेकी करता है। मौका देख कर दिन व रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी से थाना सेक्टर-7 के चोरी के मुकदमें का खुलासा हुआ जिसमें माननीय अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस रिमांड में आरोपी से अन्य 5 वारदातों का खुलासा हुआ जिसमें आरोपी से 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

आऱोपी नशे करने के आदि है। आरोपी नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!