सीएए विरोध प्रदर्शन : लाल किले के निकट प्रदर्शनकारियों को लिया गया हिरासत में

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर ! दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की जिसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया। मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर ले जाया गया। हाथों में तख्तियां लिए हुए और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने खुद को बसों में ले जाने दिया।

यादव ने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग यहां एकत्र हुए।’’ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो विरोध प्रदर्शन हुए । एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया, जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!