सृष्टि बचाओ एवं क्षेत्र की जनता ने स्वच्छता दूतों को दिया सम्मान
फरीदाबाद। सृष्टि बचाओ संस्था एवं क्षेत्र की जनता ने बीपीटीपी सेक्टर 76 के स्वच्छता दूत, टयूब वेल ऑपरेटर एवं बिजली बिभाग से संबंधित कर्मचारी और सुपरवाईजर का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। सदस्यों ने उपहार स्वरूप प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो आटा और 250 रुपया दक्षिणा सम्मान के साथ दिया।
संस्थापक संतोष शर्मा ने तालियों की ध्वनि के साथ धन्यवाद अभिभाषण में उनसे आग्रह किया कि आप इस भीषण महामारी में कोरोना के बचाब से संबंधित जो भी आपको ट्रेनिंग के बाद बचाव की विधि बताई जा रही है उसका पालन करने में लापरवाही न करें। संस्था के सदस्य एवं क्षेत्र की जनता ने उनके परिवार के स्वास्थ्य के लिए भगवान से विनती की। इस सम्मान समारोह में सृष्टि बचाओ अध्यक्ष भगवानदास, सचिव राजू, निधि तिवारी, मंजू तिवारी, रेखा धवन, राजेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, रामधन, दारासिंह, संजय, नेगी, ओमप्रकाश, सुनील तेवतिया, राजू त्यागी, संजीव मिश्रा, संदीप, जगमोहन सिंह, योगेश शर्मा, विवेक आहूजा, विक्रम, मुरारी मिश्रा आदि सदस्य मौजूद थे।



