सेवा भारती ने मंदिर में बच्चों संग मनाई मकरसंक्रांति

फरीदाबाद। सेवा भारती द्वारा फरीदाबाद पश्चिमी महानगर में सभी 12 केंद्रों पर मकर संक्रांति का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। बालकों ने गीत गाए, गायत्री मंत्र का पाठ किया। बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। किस कारण से मनाया जाता है। भोजन मंत्र हुआ उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
एनआईटी फरीदाबाद की नेहरू बस्ती के शिव मंदिर में सेवा भारती द्वारा मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बालक-बालिकाओं ने मंगल गीत एवं गायत्री मंत्र का पाठ किया।इस अवसर पर डॉ बालकृष्ण,राजकुमार, विजय गुप्ता का जाना हुआ काली माता मंदिर पर विजय गुप्ता, हरि ओम के अतिरिक्त समाज के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए। सभी सेवा भारती के कार्यकर्ता कार्यक्रमों में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। विजय गुप्ता ने काली माता मंदिर में बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। किस कारण से मनाया जाता है। इन सब बातों की जानकारी बालकों को और बालिकाओं को दी गई। कार्यक्रम में पूरे पश्चिम फरीदाबाद से सेवा भारती की टीम उपस्थित रही। हरिओम शर्मा सचिव पश्चिम महानगर, विजय प्रकाश गुप्ता विभाग अध्यक्ष सेवार्थी फरीदाबाद और मोहन संस्कार प्रमुख शिया भारती विभाग फरीदाबाद अध्यक्ष बालकृष्ण उपस्थित रहे।



