होटल व्यवसायी से बीएमडब्ल्यू कार लूटी

नोएडा, 3 जून : गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के सलारपुर नाले के पास कथित तौर पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक होटल व्यवसाई से उसकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-47 के डी- ब्लॉक में रहने वाले होटल संचालक अमनदीप सिंह सेक्टर-78 स्थित महागुन अपार्टमेंट गए थे और सुबह करीब छह बजे अपनी बीएमडब्ल्यू कार (यूपी-17- बी-1000) से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक सलारपुर नाले के पास अमनदीप लघु शंका के लिए कार से उतरे, तभी मौके पर तीन हथियारबंद बदमाश आए और उनके साथ मारपीट की व कार, मोबाइल फोन आदि लूट लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने सेक्टर 49 में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!