होम क्वारंटाइन कर रहे मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर देगी दिल्ली सरकार !

नई दिल्ली । राजधानी में होम क्वारंटाइन कर रहे मरीजों को दिल्ली सरकार पल्स ऑक्सीमीटर देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेकहा कि कोरोना के मरीजों में सांस लेने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। मरीज को तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। अगर किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो वह प्रशासन को सूचित करें। हमारी टीम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर तुरंत पहुंच जाएगी। दिल्ली सरकार अब हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक पल्स ऑक्सीमीटर देगी। जब आप ठीक हो जाएं तो सरकार को वापस कर दीजिए। सीएम ने कहा कि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ेगी तो उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हर जिला स्तर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रख रहे हैं।



