16 जून को जींद बाईपास पर किया जाएगा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

रोहतक : 16 जून रविवार को जींद बाईपास स्थित लोटस फार्म में सांय 6 बजे नागरिक अभिनंदन समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रांत के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों में आम नागरिकों को उनकी भूमिका व नैतिक जिम्मेवारियों से अवगत कराना है। कार्यक्रम आयोजक पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में भी अन्य प्रदेशों की तरह डीजेएमके पार्टी की समस्त इकाइयों का गठन हो रहा जो सभी विधानसभा सीटों पर किसान मजदूरों की प्रतिनिधि बन कर उनके वाजिब हकों के लिए प्रयासरत रहेंगी। इस अवसर पर तमिलनाडू से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एम दास, उपाध्यक्ष जे जॉब सर्वानन, उपसचिव बिनिल लर्विन, कर्नाटक से आईटी सेल प्रमुख ब्लासो रोयसटन विशिष्ट अतिथि होंगे जो अगली गतिविधियों की घोषणा करेंगे। डीजेएमके पार्टी का हरियाणा में यह पहला आयोजन होने जा रहा है इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रभारी पवन कुमार शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन बलवान सिंह, सचिन पांचाल, विकास पांचाल, सुरेश हुड्डा, श्रद्धा शर्मा, रामभज शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक पांचाल, अनिल मिश्रा, विजय कुमार, जयभगवान कौशिक, अनिल कुंडू, ललित, सुनील गुप्ता, दीपक कुमार, अजय कौशिक आदि उपस्थित थे।



