करंट लगने से तीन लोगों की मौत !

जैसलमेर, 2 जुलाई ! राजस्थान में जैसलमेर के रामदेवरा पुलिस थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल के पास काम करते समय करंट लगने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वरीमदेवरा गांव में सुबह तीन लोग ट्यूबवेल के पास काम कर रहे थे कि अचानक करंट लगने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब एक महिला ने तीनों के शव ट्यूबवेल के पास पड़े हुए देखे। घटना के समय तीनों मृतकों के अलावा वहां कोई और मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हरचंद राम (37), इंद्रा राम (30) और मधु देवी (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए।



