‘युवाओं का चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद स्थित यमुना रक्षक दल के क्षेत्रीय कार्यालय पर विश्व युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्यामा तुलसी के गमले भेंट करने के साथ हीं ‘युवाओं का चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ आर एन सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमा कान्त तिवारी, अन्तर्राष्ट्रीय रौनियार वैश्य महा सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्वांचल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच फरीदाबाद के महासचिव बी पी सिंह, आचार्य सर्वेश पाण्डेय, शरीफ आज़म, मनीष शर्मा, यमुना रक्षक दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रजनीश धीगड़ा आदि गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ यमुना रक्षक दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रजनीश धीगड़ा एवं उपस्थित महानुभावों को श्यामा तुलसी के गमले भेंट करने के साथ किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि संस्कारवान युवाओं के वगैर राष्ट्र निर्माण कदापि संभव नहीं है। समाज के सभी वर्गों को युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए सार्थक भुमिका निभाने की आवश्यकता है।



