दुकान से सामान चोरी करने वाले 3 कर्मचारियों को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में विक्रम जिंदल वासी मोहल्ला अहीरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने 6 जून को बढ़खल रोड, सेक्टर-29 में स्थित गोदाम पर 150 पखें उतारने के लिए दुकान से एहसान, प्रिंस, व अब्दुल को उतारने के लिए भेजा था। अगले दिन जब उसने स्टॉक काउंट किया तो उसमें कुछ पंखे कम पाये। उसने दुकान पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से पुछताछ की लेकिन उसे कोई संतुष्टि जनक जवाब नही मिला। जिस शिकायत पर पुलिस थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की अपराध शाखा DLF की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी एहसान वासी धारसोना, वाराणसी, हाल NIT-1, फरीदाबाद, प्रिंस वासी काजरा, लख्खीसराय, बिहार हाल भुपानी, फरीदाबाद व अब्दुल वासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी काफी समय से दुकान पर काम कर रहे थे, तो विश्वास में आकर दुकानदार ने गोदाम की चॉबी उन्ही को दे रखी थी। क्योकि दुकान का जो भी सामान गोदाम पर जाता था या जो सामान गोदाम से दुकान पर लाना होता था वो सब यही करते थे। इसी बात का फायदा उठाकर तीनों ने गोदाम से 33 पंखे चोरी कर लिये। पुछताछ के बाद आरोपियों को बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!