राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, NIT-5 में SPC कक्षा का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, NIT नंबर-5 में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं आत्म अनुशासन पर छात्रों को किया गया जागरूक।

इस अवसर पर उपस्थित SPC कैडेट्स को नशा मुक्त भारत अभियान, महिला सुरक्षा, नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियाँ तथा आत्म अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवादात्मक शैली में जानकारी प्रदान की गई। कक्षा का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास करना एवं उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछकर सक्रिय सहभागिता दिखाई। यह सत्र न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!