दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार !

बिजनौर, 26 दिसंबर ! उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार सिपाही मनोज रस्तोगी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मामले के अनुसार शिकायकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी और कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज उनमें सुलह कराने के नाम पर उसके घर आने लगा।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पुत्री से भी छेड़छाड़ की। उल्लेखनीय है कि आरोपी सिपाही का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया था और फिर उसे निलंबित भी कर दिया गया। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने मनोज के आवास पर हाल ही में फरारी का नोटिस भी चस्पा किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!