बिना मास्क लगाए रेलवे स्टेशन पर घूम रहे युवकों को जवानों ने बनाया मुर्गा !

उत्तर प्रदेश : कोरोना की दूसरी लहर भले ही धीमी हो गई हो, लेकिन तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने, मास्क पहनने और घर से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने जैसे नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इन सबके बावूजद कई ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं और सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं।

ऐसे ही कुछ लापरवाह युवक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिना मास्क घूमते नजर आए। लेकिन स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उनको अजीबोगरीब सजा दी। स्टेशन पर बिना मास्क मिले करीब आधा दर्जन युवकों को जवानों ने फुट ओवर ब्रिज पर मुर्गा बना दिया, ताकि और लोगों को भी सबक मिले और वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

दरअसल दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ के जवान गस्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ऐसे युवक दिखे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। जब जवानों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे बहस करने लगे। इसके बाद जवानों ने सभी युवकों को मुर्गा बना दिया।

वहीं, डीडीयू जंक्शन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे ने बिना मास्क के स्टेशन परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई है। इसके बावजूद कई ऐसे लोग आते हैं, जो नियमों को नहीं मानते। ऐसे में इन युवकों को इस तरह की सजा सिर्फ इसलिए दी गई, ताकि उन्हें गलती का एहसास हो सके और वे आगे से ऐसी गलती ना करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!