यमुना रेत की चोरी में दो आरोपी ट्रैक्टर सहित काबू

फरीदाबाद : थाना तिगांव पुलिस ने अवैध रूप से चोरी कर ले जाई जा रही यमुना रेत को दो ट्रैक्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हेमराज पुत्र कर्ण सिंह गांव बदरपुर और आरिफ पुत्र शौकत निवासी गांव मंझावली के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि सुबह थाना तिगांव पुलिस को सूचना मिली कि उपरोक्त दो व्यक्ति दो अलग-अलग ट्रैक्टरों में अवैध रूप से यमुना रेत चोरी कर ले जा रहे हैं। थाना तिगांव पुलिस टीम ने गांव सदपुरा बीपीटीपी रोड पर नाकाबंदी कर उपरोक्त दोनों आरोपियों को चोरी की यमुना रेत सहित दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ माइनिंग स्टाफ द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!