रात में प्रेमी से मिलने गई बेटी, पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला !

कानपुर ! यूपी के कानपुर देहात में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के पिता ने लड़की और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया ! वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया ! सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए ! घायल अवस्था में मिले लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई !
बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के का घर आमने सामने है ! दोनों का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के हैं ! बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई ! इस बात की शिकायत लेकर लड़के का पिता लड़की के घर पर आ गया ! इस बात से लड़की का पिता गुस्से से तिलमिला उठा और दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया ! लड़की की मौके पर हो गई और वहीं लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है !
पुलिस हत्यारे को पकड़ने में जुटी : घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए ! एसपी ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है, क्योंकि उसका पड़ोस में रहने वाले के साथ प्रेम-प्रसंग था ! हत्यारे बाप की तलाश की जा रही है !



