राष्ट्रीय पोषक सप्ताह – घर का बना भोजन ही पोषक तत्वों से भरपूर

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस ने मिलकर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषक सप्ताह के अंतर्गत बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी एवम् प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमारे भोजन में सभी पोषक तत्वों का होना बहुत ही आवश्यक है अन्यथा हम वांछित ऊर्जा से कार्य नहीं कर पाएंगे। देश के अधिकांश हिस्सों में बच्चे कुपोषण के शिकार पैदा होते हैं। वहीं अधिकांश गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार होती हैं। इस कारण से इनकी मृत्यु दर ज्यादा रहती है। इस मृत्यु दर को कम करने और लोगों में पोषण की जरूरत बताने के लिए 1982 में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से इस अभियान की शुरुआत की गई। तब से यह हर वर्ष मनाया जाता है।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को भोजन में साबुत एवम् भरपूर अनाज, मौसमी फल, हरी सब्जी, दाल, दूध या दूध के उत्पाद, बादाम आदि सम्मिलित करने चाहिए। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का लक्ष्य एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने का है। देश में एक से सात सितंबर के बीच यह पोषण सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह मानव शरीर के लिए सही पोषण के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डालता है। आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ एक संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू रूप से काम करने और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मनचंदा ने आगे कहा कि वर्ष 2020 की राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम ‘ईट राईट बाइट बाय बाइट’ रखी गई है महिला और बाल विकास मंत्रालय भी आहार और पोषण के संबंध में लोगों के बीच एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम की योजना के लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वय है करती । इन कार्यक्रमों के माध्यम से, लोगों को स्तनपान, स्वच्छता , स्वच्छता के लाभों और कुपोषण के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है । लोगों को पोषण के संबंध में विभिन्न प्रशिक्षण,पोषण किट भी प्रदान की जाती है।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, समन्वयक प्राध्यापिका जसनीत कौर, प्राध्यापिका पूनम ने पोषक आहार की आवश्यकता बताने वाले पोस्टर बनाने पर  छात्रा अंशिका, यशिका, कोमल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय घोषित किया और प्रियंका, सिमरन तथा सोनिया को चतुर्थ घोषित किया। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने सभी से अपील की कि वे सभी अपने घर का बना भोजन ही आहार में लें क्योंकि मां के हाथ से बने भोजन में सभी पोषक तत्व प्रचुरता में होते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!