faridabad crime शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9,41,000 रुपये कि ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर सर्फिंग करते वक्त उसने शेयर मार्केट में निवेश के बारे में एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए शेयर मार्केट में कुल 9,41,558 रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल कि टीम ने संदीप सिंह(33) वासी जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि संदीप खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिय़ा था। आरोपी ड्राईवरी का काम करता है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आए थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!