हरियाणा सरकार जुलाई में खोलेगी विद्यालयों को !

चंडीगढ़ ! हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य सरकार अगले महीने चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को खोलेगी। पाल ने कहा कि राज्य सरकार एक दूसरे से दूरी तय करने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों एवं विशेषज्ञों समेत संबंधित पक्षों से यह राय लेगी कि दो पालियों में कक्षाएं लगायी जाएं या नहीं।

मंत्री ने कहा, ‘‘पहले चरण में 10 वीं से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं जुलाई में खुलेंगी , उसके बाद छठी लेकर नौंवी तक की कक्षाएं और अंतिम चरण में पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं खुलेंगी।’’ राज्य में शिक्षण संस्थान मार्च में लॉकडाउन लगाये जाने के बाद से ही बंद हैं। एक सवाल के जवाब में पाल ने कहा कि यह पता लगाने के लिए कुछ विद्यालयों में डेमो कक्षाएं लगेंगी कि कैसे कक्षाओं में एक दूसरे से दूरी बनाकर रखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!