Vishnu Goyal बने अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी के प्रधान

फरीदाबाद : समाजसेवी व उद्योगपति विष्णु गोयल को अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी का नवनियुक्त प्रधान नियुक्त किया गया है। अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी के हाल ही चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से विष्णु गोयल को प्रधान, पवन कुमार गुप्ता अनंगपुरिया वरिष्ठ उपप्रधान, हरविंदर गोयल को उपप्रधान, विवेक अग्रवाल एडवोकेट को सचिव व सुमित मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर विष्णु गोयल ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज और जनसेवा को प्राथमिकता दी है और बतौर प्रधान उन्हें जो भी जिम्मेवारी मिलेगी, उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि वे अपनी टीम के साथ संस्था को और मजबूत करने तथा समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। बता दें कि विष्णु गोयल कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए है तथा कई संस्थाओं में वे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!