बलजीत कौशिक ने किया महिलाओं का सम्मान

फरीदाबाद। फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का अयोजन किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं का बुके देकर सम्मान किया।

उन्होने कहा आज पूरी दुनियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। उन्होने कहा भारत में महिलाओं की आवादी 49 प्रतिशत है, इसलिए भारत के विकसित होने की कल्पना हम महिलाओं के बिना नहीं कर सकते। श्री कौशिक ने कहा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जितना काम पुरूषों ने किया, उतना ही भूमिका महिलाओं की भी रही है। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदरा गांधी के काम को भारतवासी कभी भुला नहीं सकते हैं।

श्री कौशिक ने कहा महिलाओं ने देश में बहुत बडे बडे काम किये हैं। ऐसी अनेक महिलाएं है जिन्होने देश का नाम दुनियां में रोशन किया है। इनमें प्रमुख रूप से माता सावित्री बाई फूले का नाम है जिन्होने विपरीत परिस्थतियों में महिलाओं को शिक्षित किया। ऐसे ही मदर टेरेसा, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, कल्पना चावला सहित अनेक महिलाएं हैं जिन्होने अपनी प्रतीभा का लोहा मनवाया और बडा मुकाम हांसिल किया। श्री कौशिक ने जिले में कांग्रेस को मजबूत करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा यह सभी महिलाएं कांग्रेस की रीड हैं और हमेशा पार्टी के काम को पूरी ईमानदारी के साथ करती हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सरला भामौत्रा, रेनू चौहान, सुनीता फागना, मालवती पांचाल, शशी शर्मा, सोनू चौधरी, गंजना लम्बा, पम्मी मान, लॉडो देवी, भगवानी देवी, अफसरी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, कांता देवी, श्यामली, अंजू देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती, ओमवती, कमलेश, जमुना, राजेश, सहित अनेक महिलाओं को फूलमालाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्वनी कौशिक, प्रेम धीमान, भगतराम शर्मा, विकास फागना, जय भगवान भारद्वाज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!