एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर करें स्क्रीनिंग : योगी

लखनऊ ! कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट, रेलवे और बस स्टेशन पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ! इस क्रम में नेपाल सीमा पर अब तक 12 लाख 28 हजार 303 और हवाई अड्डों पर 17,048 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है ! बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में विदेशी पर्यटक काफी आते हैं, इसलिए वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाए ! उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला में शामिल होने वाली डॉक्टर्स की टीम को ट्रेनिंग दी जाए, जिससे जमीनी स्तर पर लोगों को इसके बचाव के विषय में जानकारी मिल सके !
दरअसल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में कोरोना वायरस के मसले पर बैठक हुई, इसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए ! उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वायरस को महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन उसके कुछ एक्ट को इस दौरान लागू किया जाएगा ! बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 11 केस सामने आए हैं! वहीं नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद कंपनी के 707 कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है !
यूपी में पूरी चौकसी बरती जा रही है, स्वास्थ्य विभाग है तैयारइस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेढ़ महीने पहले ही हमने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी ! वहीं इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी कर दी गई थी ! सीएम ने कहा कि हमने 4100 चिकित्सकों को कोरोना वायरस के बचाव को लेकर प्रशिक्षित भी किया है ! हमने हर जनपद में आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जिसमें 830 बेड सुरक्षित हैं. वहीं 24 मेडिकल कॉलेजों में भी 448 बेड सुरक्षित रखे हैं !



