कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएलपी बैठक से पहले उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘मैंने आज सुबह ही फैसला कर लिया था। इस बारे में सोनिया गांधी को भी बता दिया था। मेरे साथ ये तीसरी बार हो रहा है। अब उन्हें जिस पर भरोसा होगा वो उसे मुख्यमंत्री बना लेंगे।’

नए मुख्यमंत्री बनेंगे सुनील जाखड़!

नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे होगी। नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। आज सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के विवाद को सुलझाने के लिए जो कदम उठाया है उस साहसी निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके साथ ही अकालियों को झकझोर कर रख दिया है।’ बैठक के लिए पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

वहीं, पंजाब में जारी सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जहाज जब डूबने वाला होता है तो हिचकोले खाने लगता है। उन्होंने अंबाला में कहा कि पंजाब कांग्रेस उसी प्रकार ने हिचकोले खा रही है। इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!