क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने चोरी के आरोपी हीरालाल को सीएनजी ऑटो सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी हीरालाल को बल्लबगढ़ के सेक्टर-65 से चोरी के ऑटो सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हीरालाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिगांव में हाल फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में रह रहा है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हीरालाल ने 26 जनवरी को कैली रोड डीपीएस स्कूल के पास से एक सीएनजी ऑटो चोरी किया था। जिसका चोरी का मुकदमा थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लबगढ़ के सेक्टर-62 से चोरी के ऑटो सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो को बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी ने नशे की पूर्ती के लिए ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!