क्राईम ब्रांच उंचा गांव ने बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियो को किया काबू

- आरोपियो से 4 बैटरी 13,000/- रुपये और एक वारदात में प्रयोग किये जाने
वाला ऑटो बरामद।
फरीदाबाद : क्राईम ब्रांच उंचा गांव ने बैटरी चोरी करने वाले आरोपियो के बारे में गुप्त सुचना प्राप्त हुई जो पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाई करते हुए 3 आरोपियो को एन आई टी फरीदाबाद से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियो की पहचान अजित उर्फ पाचा, संजय उर्फ बाबु निवासी एन आई टी -4 और प्रमोद उर्फ मच्छर निवासी पटेल चौक फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि उन्होने दिनांक 09 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी को थाना SGM नगर में,दिनांक 10 फरवरी को थाना सैक्टर-58, 1 फरवरी और 12 फरवरी को थाना कोतवाली में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था
क्राईम ब्रांच टीम ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ पहले और कोई मुकदमा दर्ज नही है। आरोपी नशे करने के आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी करते है। आरोपियो से उपरोक्त मुकदमों में आरोपियो के कब्जे से 13000/- रुपये 4 बैटरी वारदात में प्रयोग होने वाले ऑटो को बरामद किया है। आरोपियो को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



