लूट की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने मोहम्मद राशिद और मोहम्मद मुफीद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि 22 जनवरी को अपराध शाखा की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली की दो नौजवान लडके बिना नम्बर की मोटरसाईकिल व अवैध हथियार लेकर आने जाने वाले वाहन चालकों को लूटने की फिराक में खड़े है, प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाही करते हुए अपराध शाखा की टीम ने मोहम्मद राशिद और मोहम्मद मुफीद वासी गाँव बादली पुन्हाना जिला-नुहूं को मुम्बई हाईवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपियों से मौका पर एक लोहा सरिया, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस तथा चोरी की हुई मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-58 में लूट के प्रयास व अवैध हथियार रखने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में बतलाया उन्होंने वारदात में शामिल मोटरसाईकिल को दिल्ली से चोरी किया था। अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर सामने आया की आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके है। जिनको पुछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!