खुले में थूकने और शौच करने पर 84 चालान !

नई दिल्ली ! कोरोना के प्रकोप के कारण तीनों नगर निगमों ने खुले में थूकने व शौच करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसा करने पर निगम द्वारा एक हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को तीनों नगर निगमों ने 84 चालान काटे। सबसे अधिक 75 चालान उत्तरी दिल्ली निगम द्वारा काटे गए। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में तीन व दक्षिणी दिल्ली में छह चालान काटे गए।

गौरतलब है कि निगम और प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर साफ-सफाई को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है। इसी क्रम में खुले में शौच करने वालों या थूकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसीलिए दिल्ली में लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका चालान किया जा रहा है जो सरकारी आदेश और चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!