परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को चलाएंगे पौधरोपण अभियान

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 24 जुलाई। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा कल रविवार को वार्ड 39 बल्लभगढ़ के आदर्श नगर के सामुदायिक भवन में वन महोत्सव के उपलक्ष में सुबह 10:00 बजे पौधारोपण करेंगे।
इस कार्यक्रम के उपरांत परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा सेक्टर -23 के हाउडी होटल में सुबह 11:00 बजे भाजपा मुजेसर मंडल कार्यकारणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे।
इसके अलावा परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा जी दोपहर 12 बजे बल्लभगढ़ के भीम बाग स्थित शहीद गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा आदर्श नगर मंडल कार्यकारणी की बैठक में बतौर मुख्य अथिति एवं मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे।



