फरीदाबाद : घरों से जेवरात चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद 10 जुलाई। पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने घरों से जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों अनिल, प्रिंस व कवर्सेन निवासी त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी थाना शहर बल्लभगढ़ ने बताया कि आरोपियों ने शहर बल्लभगढ़ थाना एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा नंबर 376 दिनांक 7/7/2020 जेरे धारा 380, 457 आईपीसी दर्ज किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को बल्लभगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया गया है
उपरोक्त वारदात में आरोपियों से सोने के कड़े, ब्रेसलेट, 3 सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल, 2 जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का हार, 1 जोड़ी सोने की झुमकी के अलावा कई आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपीयों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



