अपहरण मामले में पुलिस के साथ प्रवासी नेता संतोष यादव ने वारदात वाली जगह का दौरा किया, अपराधियों को जल्द पकडऩे की मांग की

फरीदाबाद : कहावत तो सुनी होगी, सिर मुंडाते ओले पड़े। ऐसा ही हाल बदमासी की शुरूवात करने वाले मोहित बैसला पर एनआईटी 86 विधानसभा फरीदाबाद में हुआ। अभी हाल ही में नंगला एनक्लेव पार्ट 2 के मनोज कुशवाह के साथ मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों ने ड्यूटी से आते समय रास्ते में मोबाइल व पैसे छीन लिए थे और मारपीट की थी। इसका मुकदमा सारन थाने में दर्ज हुआ और कुछ आरोपी पकडक़र पुलिस ने जेल भेज दिए।
फिर दूसरी शुरूवात महेश पंडित के लडक़े को अपहरण करके पेट्रोल पंप सोहना रोड पर ले जाकर मारपीट की। जिसकी सूचना क्षेत्रवासियों ने आम आदमी पार्टी से एनआईटी 86 विधानसभा में विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव को दी। लोगों ने कहा कि मोहित बैसला ने अपना कुछ असामाजिक लडक़ों का गैंग बनाकर कालोनी में गरीब, मजदूर तबकों को परेशान कर रहा है और आये दिन लोगों के साथ मारपीट करता है तथा ड्यूटी से आने वाले मजदूरों के पैसे छीन लेता है। इस पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने तुरंत आला पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों पर जिसमे धारा 120 बी, 365, 148, 149, 188, 365, 323, 427, 506 में मुकदमा सारन थाने में दर्ज हुआ। अभी मोहित बैसला फरार है और इसके कुछ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नीमका जेल भेज दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के साथ संतोष यादव और पीडि़त पक्ष महेश, समाजसेवी जगदीश नेताजी और देवेंद्र, राजबीर शर्मा, समाजसेवी तुलाराम शास्त्री आदि ने वारदात वाली जगह का दौरा किया। पर्वतीया पुलिस चौकी इंचार्ज और सारण थाने के एसएचओ ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले जेल जाएंगे और जल्दी ही बचे आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजेंगे।
समाजसेवी संतोष यादव ने पीडि़त पक्ष को सांत्वना देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की गुंडागर्दी बर्दास्त नहीं करेंगे और कालोनीवासियों की पूरी मदद करेंगे। जब तक आरोपियों को सजा नहीं हो जाती तब तक शासन-प्रसाशन से इसकी आवाज उठाकर मांग करते रहेंगे।



