मोर को मारी गोली

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फहीमपुर गांव में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक मोर को गोली मारकर मार डाला। पुलिस ने मृत मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) कुलदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वन रक्षक दीपक कुमार द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा आग्नेयास्त्रों का उपयोग करके एक मोर का शिकार किया गया था, वे लोग ग्रामीणों द्वारा पीछा किये जाने के बाद एक वाहन में भाग गए।

इस बीच फहीमपुर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी के शिकार का विरोध किया और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!