फरीदाबाद : गुस्से में घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंपा

फरीदाबाद : थाना आदर्श नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुस्से में घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बरामद कर सकुशल उसके परिवार के हवाले किया है। आपको बता दें कि थाना आदर्श नगर एरिया में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय लड़की घर से गुस्से में कहीं चली गई है।

थाना आदर्श नगर टीम ने तुरंत प्रभाव से 3 टीम तैयार कर फरीदाबाद जिले के अलग-अलग एरिया में नाबालिक लड़की की तलाश के लिए रवाना की। प्रभारी आदर्श नगर ने बताया कि नाबालिग लड़की को साइबर सेल की सहायता से पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस ने युवती को उसके परिवार के हवाले किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!