चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद, 6 वाहन चोर आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा NIT ने थाना डबुआ के मई 2023 के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नरेश निवासी गांव पाली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में आलिम निवासी बड़खल व आमिर निवासी SGM नगर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।
AVTS-2 ने थाना भूपानी के एक वाहन चोरी के मामले में फैजल निवासी अजय नगर, मथुरा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं AVTS सिकरोना ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित मोहित निवासी सुनहेरा, डीग राजस्थान, हाल समयपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में हरविंद्र सिंह निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 6 मामलों का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



