एप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से कटे थे 95 हजार रुपये, साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित पियुष कुमार वासी गांव बिलायत नगर, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने खाताधारक दिपांशु का खाता लेकर आगे पहुंचाया था, जिस खाता में ठगी की रकम के 95 हजार रूपये आये थे। आरोपित पियुष व दिपांशु दोनों एक गांव के ही रहने वाले है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ ने शिकायत दी कि उसने 30 नवंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन में Fam App डाउनलोड किया था। इसके बाद उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50,000 रुपये, 40,000 रुपये और 5,000 रुपये, कुल 95,000 रुपये निकाल लिए गए। जिस शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!