ट्रक से टकराई कार, छह की मौत

लखनऊ, 13 फरवरी : कन्नौज के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह कार के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गयी है । कानपुर रेंज के पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ से आगरा जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे कार में सवार छह यात्रियों की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। आईजी ने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!