खोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रहेगी तैनात : सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया

  • 500 कोविड किट और 10 एंबुलेंस के साथ लगी मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी

फरीदाबाद, 7 जुलाई। सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि खोरी में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि सेहतपुर यूएचसी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एससी भगत की ड्यूटी लगाई है। साथ ही 10 एंबुलेंस के साथ लाइफ सेविंग संसाधन की देखरेख का काम सौंपा। वह अपनी टीम के साथ कार्रवाई के दौरान खोरी में ही मौजूद रहेंगे। लोगों की कोविड जांच के लिए 500 किट भी अपने साथ रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह 10 एंबुलेंस के इंचार्ज भी रहेंगे। साथ ही अपनी टीम के साथ कोविड टेस्ट किट भी रखेंगे ताकि लोगों की कोविड जांच की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!