कन्डेरे जाति को हरियाणा राज्य में ओबीसी का दर्जा दिलाने के लिए दिया गया ज्ञापन

फरीदाबाद, 12 जुलाई। कन्डेरे समाज समिति हरियाणा द्वारा कन्डेरे जाति को हरियाणा राज्य में ओबीसी का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन तत्कालीन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में दिया गया। जिसके बाद यह ज्ञापन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यालय सचिव को भिजवा दिया गया।

ज्ञापन कन्डेरे समाज के संगठन मंत्री नंद किशोर कन्डेरे, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा झारखण्ड़ डा. यदुनाथ पाण्डे, पूर्व सदस्य किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रशेखर आजाद, नगर संयोजक सामाजिक समरसता फरीदाबाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपस्थित में सौंपा गया। कन्डेरे समाज के संगठन मंत्री नंद किशोर कन्डेरे ने ज्ञापन में कहा है कि कन्डेरे जाति अन्य राज्यों में जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड राज्यों की ओबीसी सूची में दर्ज है। इसी तर्ज पर कन्डेरे समाज को हरियाणा राज्य की जाति सूची में ओबीसी वर्ग का दर्जा दिया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!