रविंद्र पाराशर एडवोकेट को सीएम विंडो व ग्रीवेंस पोर्टल सदस्य नियुक्त किया गया

फरीदाबाद : रविंद्र पाराशर एडवोकेट को सीएम विंडो व ग्रीवेंस पोर्टल सदस्य नियुक्त किया गया है। रविंद्र पाराशर एडवोकेट को सीएम विंडो व ग्रीवेंस पोर्टल सदस्य नियुक्त होने पर उनकी पूरी टीम ने जजपा जिला अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज को पुष्प भेंट कर व मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया। इस अवसर पर रविंद्र पाराशर एडवोकेट ने पार्टी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि उनके क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जो सीएम विंडो पर आएंगी उन्हें मजबूती के साथ संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर हल करने की कोशिश करेंगे।

इस मौके एडवोकेट सनी पाराशर, विजय चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, कन्हैया पाराशर, जय पाराशर, रोहित शर्मा, प्रमोद चौहान, प्रीतम कुमार, राजकुमार, देवेंद्र शर्मा, दिवाकर यादव, लोकेश शर्मा, नीरज चौहान, अमित कुमार, शिवम शर्मा, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!