साईड ना देने पर मोटरसाइकिल सवार को मारा था धक्का, मारपीट की, हुई मृत्यु, क्राइम ब्रांच 48 ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी. सचिन पुत्र राजकिशोर निवासी गांव भट्टा पारसौल थाना दनकौर जिला गौतम बुध नगर, हाल पर्वतीय कॉलोनी, आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र रामनिवास ठेकेदार निवासी पुलिया पर्वतीय कॉलोनी,
आरोपी जयप्रकाश पुत्र मानकचंद निवासी फुट रोड पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले है।चौथा आरोपी नाबालिक है

आरोपियों के खिलाफ थाना सारण में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उपरोक्त आरोपियान शरारती एवं झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं जो कि छोटी छोटी बातों पर मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं, अपनी ईसी आदत के कारण दिनांक 21-12-2022 की रात को उपरोक्त आरोपियान गन्दा नाला पर्वतीय कॉलोनी में मस्ती करते हुए घूम रहे थे जो कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के साथ रास्ता ना देने पर मामूली कहासुनी होने पर मोटरसाइकिल सवार युवक को पीटकर अधमरा करके वहां से भाग गये। मोटरसाइकिल सवार ने ईलाज के दौरान हस्पताल में दम तोड़ दिया जिस पर उपरोक्त मुकदमा दर्ज हुआ।

वारदात के बाद उपरोक्त आरोपियान फरार हो गये जिनको अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने दिनांक 26-012-2022 को अपने सूत्रो की सहायता से गिरफ्तार किया। जिनको दिनांक 27-12-2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। उपरोक्त आरोपियों का एक साथी नाबालिक है जो नाबालिग के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उपरोक्त आरोपियों को कल न्यायालय के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और जनता से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!