वर्ष 2018 से गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरप्तार

– मामले में 10 आरोपियो को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 प्रभारी सुन्दर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम राशिद खान उर्फ चैन है। आरोपी फरीदाबाद के गांव आलमपुर का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर रोङ नजदीक पवन अस्पताल बल्लबगढ से गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में घुम रही गांयों को गाङी में डालकर गऊकशी के लिए ले जाते थे। आरोपी वर्ष 2018 से थाना डबुआ के मामले गोकशी के मामले में फरार चल रहा है। इस मामले में 10 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक पिकअप गाडी व तीन गाय पहले ही बरामद की जा चुकी है। मामले में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!