भाजपा में शामिल हुईं साइना नेहवाल

नई दिल्ली ! बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा कि मुझे मोदी जी से प्रेरणा मिलती है। साइना ने कहा कि मैं खुद कड़ी मेहनत करती हूं और मुझे मेहनती लोग पसंद हैं। नरेंद्र मोदी सर देश के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। मैं अगर उनके साथ कुछ काम कर सकी तो यह मेरा सौभाग्य होगा। मैं मोदी सर से काफी प्रेरणा लेती हूं । वह मेरे प्रेरक हैं। उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं। साइना ने कहा- जिस तरह पीएम मोदी रात और दिन काम करते हैं, मुझे बहुत पसंद है। मैं भी देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। भाजपा देश के लिए अच्छा काम कर रही है और मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत खुश हूं। राजनीति और बैंडमिंटन मैं दोनों साथ में करती रहूंगी। मेरा सौभाग्य होगा अगर मैं जनता के लिए कुछ कर पाई।  

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!