662 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 11 दिसम्बर : 10 दिसम्बर को अपराध शाखा सैक्टर DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से करण वासी राजीव कालोनी सैक्टर 56 फरीदाबाद द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई ! जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा के टीम ने सैक्टर 28-29 पुल नजदीक सैक्टर 28 मैट्रो से करण वासी राजीव कॉलोनी सैक्टर 56 फरीदाबाद काबू किया है। जिससे मौक पर 662 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 31 में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ बताया कि वह 8000/-रु में 800 ग्राम गांजा जल विहार दिल्ली में किसी नामपता नामालूम व्यक्ति से खरीद कर लाया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा को बेच दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाही की गई। अपराध रिकॉर्ड अनुसार आरोपी पर पूर्व में नशा तस्करी का 1 मामला थाना सैक्टर 58 में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!