वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने आरोपी राकेश(19) को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया ।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मनोज कुमार वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 अप्रेल 2023 रात के समय उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को कोई नामालूम चोरी करके ले गया। जिस पर थाना सारन में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने आरोपी रोकेश(19) वासी समस्तीपुर बिहार हाल बालाजी कालोनी, फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-3 से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदी है। मोटरसाईकिल चलाने का शॉक पूरा करने के उसने मोटरसाईकिल को पर्वतीय कालोनी से चुराई था।‌ उसने बचने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तोड़ रखी थी और ज्यादातर रात के समय ही मोटरसाइकिल बाहर निकलता था।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!