इंस्टाग्राम पेज पर एड़ ड़ालकर ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ में एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसने इंस्टाग्राम पेज पर एड़ देख कर एक लंहगा ऑर्डर किया था जिसकी किमती 1599/- रू थी। जब शिकायतकर्ता ने पेमेंट की तो पेमेंट प्रोसेस में दिखाने लगा, तभी ठगों ने उससे सम्पर्क किया और पेमेंट कम्पलीट ना होने का बोल कर उससे तीन बार लंहगे की पेमेंट करवाली। जब शिकायतकर्ता ने पेमेंट रिफंड के लिए बोला तो ठगों ने फाईल चार्ज, पेमेंट वैरिफिकेशन के नाम पर पहले 34,747/- रू जमा कराने को बोला। जिसके बाद उसकी सारी पेमेंट रिफंड होने की बात कही। जिसके बात शिकायतकर्ता ने 34,747/- रू ठगों के खाता में भेजे पर उसे कोई पैसा वापिस नही किया गया। ऐसे शिकायतकर्ता से कुल 39,544/- रुपये की धोखाधडी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक मीणा व सौरभ मीणा वासी गाँव डाडा साकेला जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी विवेक व सौरभ दोनो इंस्टाग्राम पर पेज बना कर एड डालते थे और फ्राड करते थे। अधिक पुछताछ में सामने आया कि आरोपी विवेक B.A. B.Ed की पढाई कर रहा है तथा सौरभ ने VLDA कर रखी है। आरोपी को आगामी पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!