faridabad crime फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी पिस्टल व 2 देसी कट्टा बरामद

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने अमित(30) वासी गांधी कालोनी NIT फरीदाबाद को 1 देसी पिस्टल सहित सेक्टर 21B से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 ने सोनू(34) वासी गांव मोजपुर फरीदाबाद को 1 देसी कट्टा सहित IMT बल्लभगढ से व क्राईम ब्रांच एन.आई.टी ने दानिश(22) वासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को 1 देसी कट्टा सहित एस.जी.एम नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



