new delhi news परिवार सेवा संस्था ने मनाया अपना 47वाँ स्थापना दिवस

new delhi news : नई दिल्ली ! परिवार सेवा संस्था, एक अग्रणी राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन, जो भारत में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य (एसआरएच) को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत है और वर्तमान में 15 राज्यों में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती सेवाएँ और उत्पाद उपलब्ध करा रही है, संस्था ने आज अपना 47वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह समारोह संस्था के नई दिल्ली स्थित सहायक कार्यालय में आयोजित हुआ।

सन् 1978 में स्थापना के बाद से परिवार सेवा संस्था ने देशभर में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य और मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने का कार्य निरंतर किया है। संस्था के 29 Stree Clinics, जो वर्तमान में भारत के 10 राज्यों में संचालित हैं, महिलाओं को संपूर्ण स्त्री रोग परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएँ, सुरक्षित गर्भपात सेवाएँ, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर की जाँच, प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल (ANC/PNC), बाँझपन परामर्श आदि सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। इसके अतिरिक्त, संस्था गर्भनिरोधक सामाजिक विपणन कार्यक्रमों, सामुदायिक पहलों, जन-जागरूकता अभियानों तथा सरकार और नागरिक समाज के साथ साझेदारी के माध्यम से लाखों लोगों तक अपनी सेवाएँ पहुँचा रही है।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष, श्रीमती सुधा तिवारी ने कहा: “हमारी यात्रा 46 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी और आज भी हम पूरे भारत में Stree Clinics के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए समुदायों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य महिलाओं, पुरुषों और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। पिछले वर्ष परिवार सेवा संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से केंद्रित कई सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया है। समारोह के अंत में संस्था की टीम ने ग्राहकों, दाताओं, सहयोगियों, भागीदारों, टीम के सदस्यों, उनके परिवारों और शुभचिंतकों को उनके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) की ओर अग्रसर होते हुए संस्था ने भारत में स्वस्थ परिवार और सशक्त समुदायों के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!